Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में आज रूट रहेंगे डायवर्ट, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान पर डाल लें एक नजर

हल्द्वानी शहर में आज कानून व्यवस्था के तहत कुछ प्रमुख रास्तों को डायवर्ट किया गया है. इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है. अगर आप भी घर से बाहर निकलने का सोच रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान पर एक नजर जरूर डाल लें.

हल्द्वानी में आज रूट रहेंगे डायवर्ट

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी शहर में आवश्यक कानून व्यवस्था के तहत कुछ रास्तों को डायवर्ट किया है. पुलिस के अनुसार 11 बजे से तीन बजे के बीच कालू सिद्ध मंदिर कालाढूंगी तिराहा और अल्मोड़ा अर्बन बैंक कालाढूंगी रोड से MB PG College तक नैनीताल रोड डायवर्ट रहेगा.

वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की दी सलाह

इसके साथ ही नैनीताल पुलिस ने यात्रियों से रामपुर रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड से नैनीताल रोड के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी है. पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें