Dehradun NewsHighlight

सड़क किनारे जाम छलकाने वालों की खैर नहीं, पुलिस का अभियान जारी, 30 लोगों के काटे चालान

देहरादून पुलिस सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 30 व्यक्तियों के चालान काटे. इसके साथ ही सभी को आखिरी चेतावनी देने के बाद छोड़ा.

सड़क किनारे जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश के बाद पुलिस नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने बीते रविवार को सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की.

30 लोगों के काटे चालान

पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चूना भट्टा, सोडा सिरोली रोड, राजीव नगर कंडोली में खुलेआम शराब पीने पर 30 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट मे चालान कर 8 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला. इसके साथ ही सभी लोगों को सख्त हिदायत देने के बाद छोड़ा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें