Dehradun NewsHighlight

रेखा आर्या ने सुनी PM के “मन की बात”, पीएम ने उत्तरकाशी के गांव का किया जिक्र

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज आज देहरादून के डोभावाला के वार्ड संख्या 10 के बूथ संख्या 66 पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक जन संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम को सुनने के लिए एकत्रित हुई मातृशक्ति को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर महीने की तरह इस माह भी पीएम मोदी का ये कार्यक्रम देश की विविधता और जन सामान्य के अभिनव प्रयासों को समेटे हुए था।

पीएम मोदी ने किया उत्तरकाशी के ग्राम झाला का जिक्र

रेखा आर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के ‘मन की बात’ के संस्करण में उत्तरकाशी के ग्राम झाला का जिक्र किया, जिस पर मंत्री ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी के झाला गांव में गांववासियों द्वारा चलाई जा रही ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान का अपने संबोधन में जिक्र किया। रेखा आर्या ने झाला गांव के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि झाला गांव में शुरू हुई ये बहुत ही अनुपम पहल है और इसके लिए गांव का प्रत्येक नागरिक सम्मान का अधिकारी है। मंत्री ने प्रदेश के लोगों से झाला गांव से शुरू हुई इस “धन्यवाद प्रकृति” मुहिम से जुड़ने की अपील भी की।

‘जल संरक्षण’ और ‘मेड इन इण्डिया’ पर था PM का फोकस

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा इस तरह के स्वच्छ्ता कार्यक्रमों से जुड़कर प्रदेश का हर नागरिक प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दे सकता है और प्रदेश को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बना सकता है। आज के” मन की बात” कार्यक्रम में पीएम मोदी का फोकस ‘जल संरक्षण’ और ‘मेड इन इण्डिया’ जैसे विषयों पर रहा। मंत्री ने भी प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के इस सीजन में वो अधिक से अधिक मात्रा में ‘मेड इन इण्डिया’ उत्पादों को खरीदें और भारत के कामगारों और भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएं।

मंत्री ने किया वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित

कार्यक्रम के बाद मंत्री रेखा आर्या ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारी हमारा आधार हैं और हम इनकी आकांक्षाओं अनुरूप उत्तराखंड के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई ल मंत्री ने सभी का भाजपा संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि अगर भारत को विकसित बना है तो भाजपा को मजबूत बनाना होगा और भाजपा तब मजबूत होगी जब बूथ मजबूत होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें