Haridwar NewsBig News

पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

हरिद्वार के मंगलौर में एक गांव ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची पर नियत बिगड़ गई. युवक ने बच्ची को दूध देने के बहाने से घर में बुलाकर आबरू लूट ली. किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.

युवक ने किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. जानकारी के मुताबिक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची को अपने घर के अंदर दूध देने के बहाने बुलाया. जहां युवक ने मौका देख किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसे सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

किशोरी के परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक इससे पहले ही अपने घर से फरार हो चुका था. परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया की आरोपी अभी फरार चल रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें