UttarakhandBig News

भाजपा के पहले चरण की सदस्यता अभियान की आज होगी समीक्षा, विधायक भी रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड में भाजपा के सदस्यता अभियान के पहले चरण की समीक्षा आज की जाएगी. इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भाजपा के सदस्यता प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह करेंगे, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे.

भाजपा के पहले चरण की सदस्यता अभियान की आज होगी समीक्षा

बता दें समीक्षा बैठक को तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा. जिसमें भाजपा के विधायक भी शामिल होंगे. इस बैठक में सदस्यता अभियान के दौरान की गई गतिविधियों और परिणामों पर चर्चा की जानी है. यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संगठन की ताकत और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों का आकलन करने का एक अवसर देगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें