Dehradun NewsBig News

बेरोजगार युवाओं ने काटा पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा, नौवें दिन भी जारी है भूख हड़ताल

बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपने साथियों के साथ पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. गुरुवार को युवाओं के सब्र का बांध टूट गया. जिसके बाद प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह और कुमाऊं मंडल के संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए.

बेरोजगार युवाओं ने काटा पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा

बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर संघ ने सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है. संघ के नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनके द्वारा की जा रही हड़ताल पर सरकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे युवाओं में हताशा और निराशा बढ़ रही है.

नौवें दिन भी जारी है भूख हड़ताल

सुरेश नेगी ने चेतवानी दी है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की होगी. बेरोजगार संघ ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का समाधान हो सके. संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे.

ये है बेरोजगार संघ की मांगें

  • पुलिस कांस्टेबल और वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में बढ़ाई जाए उम्र सीमा
  • प्रतीक्षा सूची जारी करने के साथ ही समय पर सभी परीक्षाएं पूरी हो

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें