Dehradun NewsBig News

SDRF ने बरामद किया बरसाती नाले में बही पांच साल की मासूम का शव, परिजनों में पसरा मातम

एसडीआरएफ की टीम ने बरसाती नाले में बही पांच साल की बच्ची का शव सुस्वा नदी से बरामद कर लिया है. बच्ची का शव मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

SDRF ने बरामद किया मासूम का शव

बता दें बीते बुधवार को पांच साल की बच्ची प्रियंका लक्खीबाग क्षेत्र में बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई थी. सूचना मिलने के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम मासूम की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए थी. गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची के शव को दूधली चौकी के पास सुस्वा नदी के किनारे से बरामद किया है. एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची का शव पुलिस को सौंप दिया है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. जबकि राज्य के शेष जिलों में भी कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें