HighlightDehradun News

अब सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन नहीं लेगी सरकार, पार्किंग के लिए दिए गए ये निर्देश

सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन के सरकार द्वारा लेने के फैसले को अब वापस ले लिया गया है। अब सरकार सेंट जोसेफ स्कूल की जमीन नहीं लेगी। आज सीएम धामी के निर्देश पर हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है।

अब सेंट जोजफ स्कूल की जमीन नहीं लेगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की | बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी।

पार्किंग के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी। ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण ( Renewal ) पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं |

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें