National

तिरुपति मंदिर में आस्था भारी, विवाद के बाद भी नहीं आई कमी, चार दिन में बिक गए 14 लाख लड्डू

तिरुपति मंदिर का विवाद गहराता जा रहा है। लड्डूओं को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि फिर भी मंदिर में प्रसाद की बिक्री पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। बता दें कि इस मंदिर में 60,000 तीर्थयात्री प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, इस विवाद के बीच पिछले चार दिनों में ही 14 लाख से ज्यादा तिरुपति लड्डू बेचे जा चुके हैं।

कब कितने बिके लड्डू ?

19 सितंबर 2024- 3.59 लाख लड्डू बिके

20 सितंबर 2024- 3.17 लाख लड्डू बिके

21 सितंबर 2024- 3.67 लाख लड्डू बिके

22 सितंबर 2024- 3.60 लाख लड्डू  बिके

कैसे बनता है लड्डू ?

रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक, तिरुपति लड्डू की सामाग्री में बंगाल चना का बेसन, गाय का घी, चीनी, काजू, किशमिश और बादाम शामिल है। लड्डू बनाने में रोजाना 15,000 किलो गाय का घी इस्तेमाल होता है।

Back to top button