Haridwar NewsBig News

जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, आठ घायल

हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की धारदार हथियार से हमला कर दी. जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हैं.

जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष

घटना मंगलवार की है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में दो पक्ष जमीन के विवाद को लेकर आमने सामने हो गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान आजाद के रूप में हुई है. जबकि दोनों पक्ष के आठ घायल हैं. जिनमें से दो की हालत गंभीर बानी हुई हैं. दोनों युवकों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया है. सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें