Udham Singh Nagar NewsBig News
पदभार संभालने के बाद आबकारी अधिकारी की बड़ी कार्यवाही, डेढ़ महीने में की करोड़ों की राजस्व वसूली

उधम सिंह नगर में नए जिला आबकारी अधिकारी एन आर जोशी ने कार्यभार संभालने के बाद कमाल कर दिखाया है। 12 अगस्त को पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने जिले के शराब कारोबारियों से 25 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है।
डेढ़ महीने में की करोड़ों की राजस्व वसूली
जिला आबकारी अधिकारी आर एन जोशी कि जिले में शराब कारोबारियों का बकाया 25 करोड़ रुपये है, जिसे वसूलने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में कमिश्नर के पास सुनवाई भी चल रही है और वसूली का 25% जमा करने पर ही सुनवाई आगे बढ़ेगी।
त्योहारों के लिए बनाया ये प्लान
जिला आबकारी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आने वाले त्योहारों के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी करेंगी। इसके साथ ही, ओवर रेटिंग के मामलों में भी समय-समय पर शराब की दुकानों की जांच की जाएगी।