Dehradun NewsHighlight

मसूरी में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जीरो पॉइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मसूरी जीरो पॉइंट के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया है.

चार लोग घायल

घायलों की पहचान करण (32) पुत्र सतीश सोनी निवासी दिल्ली, आशीष (21) पुत्र शंकर निराला निवासी दिल्ली, रोशन (20) पुत्र दिलीप सिंह निवासी दिल्ली और आकाश (20) पुत्र रामानंद राम निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. यह घटना सड़क पर बढ़ती लापरवाही और तेज़ गति के कारण होने की आशंका जताई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें