Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, शिक्षकों को स्कूल लेकर जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार

उत्तरकाशी से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. शिक्षकों को स्कूल ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया. हादसे के दौरान वाहन में 10 से 12 शिक्षक सवार थे. सभी घायल बताए जा रहे हैं. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

शिक्षकों को स्कूल लेकर जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार

हादसा सोमवार सुबह का है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों से भरा वाहन चिन्यालीसौड़ से गढ़वाल गाढ़ की तरफ जा रहा था. इस दौरान वाहन अचानक नागथली छोटी मणि के पास अनियंत्रित होकर गढ़वाल गाड़ सड़क पर पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में एक की हालत नाजुक

बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में चालक देवेंद्र सिंह चौहान समेत 10 से 12 शिक्षक सवार थे. रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में घायल शिक्षकों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है हादसे में एक शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें