Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में भालू ने किया युवक पर जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

उत्तरकाशी में इन दिनों भालू का आतंक देखने को मिल रहा है. मोरी ब्लॉक के ओसला गांव में खेत पर गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया. उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

भालू ने किया युवक पर जानलेवा हमला

घटना मोरी ब्लॉक के ओसला गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक चैन दास (20) पुत्र रकम दास अपने खेत में काम करने के लिए गया था. इस दौरान भालू ने युवक पर हमला कर दिया. युवक के चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई. भीड़ देख देख भालू मौके से फरार हो गया. लोगों ने आनन-फानन में युवक को डंडी कंडी के सहारे करीब चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया.

समय पर इलाज न मिलने से हुई युवक की मौत

वहां से युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया. लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि अगर युवक को समय पर उचित इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें