HighlightUdham Singh Nagar News

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे सीएम धामी, मत्था टेक की अरदास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर दौरे पर हैं. इस दौरान वह दोपहर को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे. गुरुद्वारा पहुंचकर सीएम धामी ने मत्था तक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की.

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचकर गुरुद्वारा में मत्था ठेका और प्रसाद ग्रहण किया. सीएम ने पवित्र पंजा साहिब के दर्शन कर परिक्रमा भी की. इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बचपन से ही मेरा श्री गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रति लगाव रहा है.

स्वर्गीय बाबा तरसेम सिंह को किए पुष्प अर्पित

सीएम धामी ने कहा मैं यहां पर हमेशा आता रहता हूं यहां मेरी विशेष श्रद्धा है और गुरु नानक देव जी का मेरे ऊपर आशीर्वाद है उन्हीं के आशीर्वाद से मैं लगातार प्रदेश के विकास के कार्य कर रहा हूं. सीएम धामी ने डेरा कर सेवा में पहुंचकर स्वर्गीय बाबा तरसेम सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें