SportsMussoorie News

UPL 2024: प्रेमा की शानदार पारी ने किया कमाल, मसूरी थंडर्स ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग का खिताब किया अपने नाम

बीते दिन यानी शनिवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (Uttarakhand Premier League 2024) में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला नैनीताल एसजी पाइपर्स और मसूरी थंडर्स (MUSSOORIE THUNDERS) के बीच खेला गया। जिसमें मसूरी थंडर्स ने तीन विकेट से नैनीताल को मात दे दी। इस रोमांच से भरे मुकाबले को मसूरी थंडर्स ने जीतकर उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2024 की ट्राफी अपने नाम कर दी है। फाइनल मुकाबले में बल्लेबाज प्रेमा रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जिताया।

मसूरी ने UPL 2024 का खिताब किया अपने नाम

Uttarakhand Premier League 2024 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर मसूरी थंडर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई नैनीताल की टीम की शुरुआत धीमी रही। पहले पांच ओवर में टीम ने 22 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। नैनीताल टीम की कनक टपरनिया ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कंचन परिहार 20, मेघा सैनी और प्रेमा रावत 15 और मनीषा प्रधान की 13 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 118 रनों का स्कोर खड़ा किया।

प्रेमा रावत की तूफानी पारी

बात करें मसूरी थंडर्स की तो रुद्रा शर्मा ने सबसे सफल गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट लेकर मात्र 20 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत खराब रही। लेकिन फिर टीम ने अच्छी वापसी की। मसूरी थंडर्स की प्रेमा रावत ने शानदार प्रदर्शन कर 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नंदिनी कश्यप ने 28, अंजलि गोस्वामी ने 25, रीना जिंदल ने 10 रनों की पारी खेलकर टीम को विजयी बनाया।

dehradun

रोमांच से भरा था फाइनल मैच

दोनों ही टीमों के बीच हुआ ये मुकाबला रोमांच से भरा था। जीत के लिए आखिरी दो ओवर में मसूरी को 11 रनों की जरूरत थी। ऐसे में नैनीताल की गुंजन ने तीन वाइड बॉल फेंकी। जिसके आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी। पहली बॉल पर साक्षी जोशी आउट हो गईं। इसके बाद दूसरी गेंद में अंकिता धामी ने टीम को जीत दिलाई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें