Dehradun NewsBig News

ऋषिकेश : नहाने के दौरान गंगा में बहे दो युवक, तलाश में जुटी SDRF की टीम

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गए. युवकों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है. लेकिन दोनों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है.

नहाने के दौरान गंगा में बहे दो युवक

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के चार युवक ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे. रविवार सुबह सभी युवक नहाने के लिए शिवपुरी चले गए. नहाने के दौरान आकाश (23) पुत्र इन्दरपाल और सचिन (23) पुत्र राम तीरथ तेज बाहव की चपेट में आ गए. इससे पहले आकाश और सचिव के साथी उनकी मदद कर पाते दोनों तेज बाहव में दूर चले गए.

तलाश में जुटी SDRF की टीम

सचिव और आकाश के दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है. लेकिन दोनों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें