National
कौन है नया चेहरा मुकेश अहलावत? जिन्हें दिल्ली में आतिशी की कैबिनेट में मिली जगह, जानें यहां

आप आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण कर ली है। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इन पांच मंत्रियों में से गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन पुराने चेहरे हैं। कैबिनेट में नए चेहरे के रुप में सुल्तानपुर के विधायक मुकेश कुमार अहलावत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
कौन है मुकेश अहलावत?
बता दें कि मुकेश अहलावत को कैबिनेट में एक दलित चेहरे के रुप में जगह दी गई है। हालांकि दलित चेहरे के रुप में रवि और कुलदीप कुमार का नाम भी रेस में था। लेकिन उनकी जगह पहली बार विधायक मुकेश को तवज्जो दी गई है। मुकेश ने साल 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से पहली बार दिल्ली चुनाव लड़ा था। उन्होनें 48,042 वोटों से यह चुनाव जीत लिया था।