NationalRahul Gandhi News

राहुल गांधी ने तिरुपति बालाजी प्रसाद विवाद पर दिया बड़ा बयान, पढ़ें यहां

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तिरुपति के लड्डु से जुड़े मामले पर चिंता जताई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश में प्रशासन को धार्मिक स्थलों की पवित्रता की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

धार्मिक स्थलों के पवित्रता की करनी होगी रक्षा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के अपवित्र होने की खबरें परेशान करने वाली हैं। भगवान बालाजी भारत और दुनियाभर में लाखों श्रद्धालुओं के लिए पूजनीय देवता हैं। यह मुद्दा हर श्रद्धालु को आहत करेगा और इस पर गहराई से विचार करने की जरुरत है। इसी के साथ राहुल गांधी ने कहा कि पूरे भारत में प्रशासन को हमारे धार्मिक स्थलों की पवित्रता की रक्षा करनी होगी। कांग्रेस सांसद साथ ही अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले पर  सवाल खड़ें किए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें