TrendingHighlight

इस देश में चल रहा शादी तुड़वाने का बिजनेस, लात-घूंसे के लगेंगे एक्सट्रा चार्ज

वेडिंग प्लानर के बारे में तो सभी ने सुना ही होगा। कुछ लोग अपनी शादी के लिए वेडिंग प्लानर को हायर भी करते है। ताकि शादी अच्छे से हो जाए। लेकिन अगर हम आपको ये बताए की शादियां तोड़ने का भी बिजनेस है तो क्या आप यकीन करेंगे। स्पेन में एक शख्स है जिसने कथित तौर पर ये दावा किया है कि उसे शादी तोड़ने के पैसे मिलते है। वो शादियों को तोड़ने के लिए अच्छी खासी अमाउट लेता है।

शादी तुड़वाने का बिजनेस

सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति ने अपनी इस नौकरी के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस व्यक्ति का नाम अर्नेस्टो है। वीडियो में उसने बताया कि कुछ लोग अपनी शादी से काफी खुश है। तो वहीं दूसरों के लिए शादी करना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यहीं लोग जो अपनी शादी से नाखुश है उसके क्लाइंट है। कथित तौर पर इस काम के लिए अर्नेस्टो 500 यूरो यानी की लगभग 46,645 रुपये लेता है।

ऐसे रचता है शादी तुड़वाने का ढ़ोग

इस काम के लिए वो शादी से जुड़ी हर जानकारी मांगता है। जिसके बाद शादी के समय वहां पहुंचकर शादी कैंसिल कर देता है। दुल्हा या फिर दुल्हन हर कोई उसके पास अपने भले के लिए ही आता है। ग्राहक की उसके पास कमी नहीं है। वो हमेशा बिजी रहता है।

अर्नेस्टो ने कहा कि अगर आप को संदेह है या आप शादी नहीं करना चाहते हो। लेकिन आपको पता नहीं कि इस शादी से अब कैसे मना करना है। तों वो आपकी शादी रद्द करवाएगा। काम की बात करते हुए उसने कहा शादी के कार्यक्रम में वो पहुंचता है और फिर दुल्हन या फिर दूल्हे के साथ रिश्ते में होने का ढ़ोग रचता है। साथ ही उनके साथ भाग जाने की भी बात करता है। अभिनय काफी स्वाभाविक होता है जिससे अधिकतर शादी टूट जाती हैं।

लात-घूसे के एक्सट्रा चार्ज

एर्नेस्टो ने बताया कि लात, थप्पड़, मुक्का आदि मारने पर एक्स्टा चार्ज लगता है। हर एक थप्पड़ पर 50 यूरो यानी की 4664 रूपये देने पड़ते है। मार खाने के लिए उसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। इसलिए वो जब भागने की बारी आती है तो वो धीमी गति से भागता है। इस तरह से वो अपना पैसा कमाता है। साथ ही उसने इस बात की भी जानकारी दी कि दो नवंबर तक उनके सभी कार्यक्रम बुक है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें