Dehradun NewsBig News

DAV कॉलेज में आपस में भिड़े NSUI और आर्यन ग्रुप के छात्र, जमकर चले ईंट -पत्थर, देखें वीडियो

राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. डीएवी कॉलेज में शक्रवार को दो ग्रुपों के छात्रों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को तितर-बितर करने के लिए उन पर लाठी बांजी.

आपस में भिड़े NSUI और आर्यन ग्रुप के छात्र

घटना शुक्रवार दोपहर की है. डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई और आर्यन ग्रुपबी के छात्र आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते दोनों ग्रुप के छात्रों के बीच विवाद हो गया.

पुलिस ने भांजी लाठियां

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों पर लाठियां भांज कर तितर-बितर किया. कॉलेज में हुए इस विवाद के बाद करनपुर का माहौल गरमाया हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें