Entertainment

Veer Zaara Re-Release Collection: री-रिलीज पर ‘वीर-जारा ने रचा इतिहास, दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा किया पार

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म वीर-जारा(Veer Zaara Re-Release) ने एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रोमांटिक इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंदा की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। ऐसे में फिल्म के री-रिलीज पर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने देशभर में इतना किया कलेक्शन (Veer Zaara Re-Release Collection)

13 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई। इस फिल्म ने भारत में भी बेहतरीन ओपनिंग की। खबरों की माने तो फिल्म ने पहले दिन 20 लाख की कमाई की। दूसरे दिन 32 लाख, तीसरे दिन 38 लाख, चौथे दिन 20 लाख, पांचवे दिन 18 लाख और छठे दिन 14 लाख की कमाई की। एक हफ्ते में फिल्म की देशभर में कमाई 1.57 करोड़ हो गई है।

‘वीर-जारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार

विदेश की बात करें तो फिल्म ने एक हफ्ते में 1.80 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि इसी साल फरवरी में भी फिल्म को दोबारा से रिलीज किया था। साल 2005 से 2024 के बीच कई बार फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने री-रिलीज में ही अब तक 102.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

‘वीर-जारा’ की स्टोरी

इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। साल 2004 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। आज भी इस फिल्म को लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। अच्छी स्टोरी और अभिनय के चलते ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इसमें शाहरुख खान और प्रिति जिंटा के बीच लव स्टोरी दिखाई गई है।

जहां प्रिति पाकिस्तानी है और शाहरुख भारतीय है। दोनों की लव स्टोरी दो देशों के बीच चल रही दुश्मनी का शिकार हो जाती है। सालों साल वो दोनों एक दूसरे का इतंजार करते रहते है। जिसके बाद अंत में दोनों एक होते है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, बोमन ईरानी, किरण खेर, अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता और अनुपम खेर भी अहम भूमिका में है।

ये भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण से Shahrukh Khan ने अस्पताल में की मुलाकात, बेबी गर्ल का जाना हाल, वायरल हुआ वीडियो

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें