Dehradun NewsBig News

स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, घटना के बाद चालक फरार, सामने आया CCTV

देहरादून से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. रायपुर में स्कूटी सवार युवकों को ट्रक नेकुचल दिया. हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है.

स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा

घटना शुक्रवार दोपहर की है. बता दें रायपुर चौक पर शिव मंदिर के पास ट्रक ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवकों को रौंद दिया. हादसे में शिवांकर बहुगणा (28) निवासी नथुवावाला की मौके पर ही मौत हो गई गई. जबकि विजेंद्र रावत को मामूली चोट आई है. घटना का सीसीटीवी सामने आया है.

घटना के बाद चालक फरार

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है. सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में ले ले लिया है. इसके साथ ही चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक मृतक युवक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें