Nainital NewsBig News

रील्स का क्रेज : नैनीताल रोड पर खतरनाक तरीके से दौड़ा रहे थे कार, पुलिस ने सिखाया सबक, देखें वीडियो

सोशल मीडिया के चस्के में डूबे युवाओं के ऊपर रील्स और शॉर्ट वीडियो को लेकर गजब का क्रेज है. कुछ लोग तो चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए खतरनाक वीडियो तक बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं. ऐसे ही एक वीडियो नैनीताल रोड से सामने आया है. वीडियो में युवक बिना अपनी जान की फ़िक्र किए कार दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और युवाओं को सबक सिखाया.

नैनीताल रोड पर खतरनाक तरीके से दौड़ा रहे थे कार

ये स्टंट बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में किया गया है. वीडियो नैनीताल रोड का है. वीडियो में दर्जनों युवक फेमस होने की चाह में अपनी-अपनी कारों को सड़क पर भगाते हुए नजर आ रहे हैं. साफ़ देखा जा सकता है कि युवकों को ना तो अपनी जान की फ़िक्र है और ना ही सड़क में चल रहे राहगीरों की. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस के पास जैसे ही वीडियो पहुंचा वनभूलपुरा के थानाध्यक्ष ने युवकों की तलाश कर उनका चालान काटा.

पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस की कार्यवाही से डर कर युवकों ने अपनी गलती का एहसास होने पर मांफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही. वहीं वीडियो को लेकर नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने साफ कहा कि अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे कृत्य न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं. इस तरह के स्टंट करने वालों पर नैनीताल पुलिस नजर बनाये हुए है. (वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें)

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें