Dehradun NewsBig News

14 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट

देहरादून के सहसपुर से किशोरी को बहला फुसलाकर घर से भगाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है.

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक

बता दें मामला सहसपुर थाने का है. किशोरी के पिता ने सात सितंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी को विशाल पुत्र सतीश और उसका साथी परवेज पुत्र वारिश बहला फुसलाकर भगाकर ले गये हैं. एसएसपी ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम का गठन कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

हिमाचल से हुआ अरेस्ट

पुलिस की टीम ने घटना में शामिल आरोपी विशाल (22) निवासी सहारनपुर को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें