Big NewsAnkita Bhandari NewsDehradun News

Ankita murder case : अंकिता भंडारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, की न्याय की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड को दो साल पूरे हो गए हैं। दो साल बाद भी अंकिता को न्याय नहीं मिल पाया है। आज अंकिता भंडारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला है। महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की है।

दून में महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

अंकिता भंडारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस ने आज कैंडल मार्च निकाला। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई जांच, वीआईपी के नाम का खुलासा और सरकार किसी खास व्यक्ति और समूह को बचाने की कोशिश कर रही है।

dehradun

जल्द से जल्द अंकिता को न्याय देने की मांग

महिला कांग्रेस ने जल्द से जल्द अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला कांग्रेस ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर आज कैंडल मार्च निकाला जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें