National
इन दिन लेंगी आतिशी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ, इन नेताओं का मंत्री बनना तय

दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में 21 सितंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। 21 सितंबर को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना आतिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही आप पार्टी के कुछ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने जा रही है। इसी के साथ ही वो आप पार्टी से पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।
ये नेता बन सकते हैं मंत्री
रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल कैबिनेट में जो पहले मंत्री शामिल थे उन्हें ही रिपीट किया जा सकता है। गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज का फिर से कैबिनेट मंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।