Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों से लेकर पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. सुबह से अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है. वहीं बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हिमपात देखने को मिला.

बारिश का सिलसिला जारी

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों समेत यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी, खरशालीगांव, नारायण पुरी, फूलचट्टी में सोमवार शाम से लगातार बारिश हो रही है. मसूरी में भी झमाझम बारिश के बाद घना कोहरा छा गया है. इससे तापमान में गिरावट आ गई है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तीव्र दौर की संभावना है. जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें