Dehradun NewsBig News

बारिश का कहर : कालसी-चकराता मार्ग पर हुआ भूस्खलन, मार्ग बाधित

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. विकासनगर में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भूस्खलन हो गया है. जिससे मार्ग बाधित हो गया है. मार्ग को सुचारु करने का काम किया जा रहा है.

कालसी-चकराता मार्ग पर हुआ भूस्खलन

भारी बारिश के कारण प्रदेश में जगह-जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. विकासनगर में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भूस्खलन होने से पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया है. जिससे मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया है. बता दें मौके पर तीन जेसीबी मार्ग को सुचारु करने का काम कर रही है. लेकिन पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग को खोलने में परेशानी हो रही है. बता दें मार्ग पर मलबा आने की वजह से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई है.

इन जिलों में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तीव्र दौर की संभावना है. जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें