Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में गिरा वाहन लापता, सर्चिंग अभियान जारी

उत्तरकाशी से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरकर लापता हो गया. वाहन की तलाश में एसडीआरफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है.

हादसे का शिकार हुआ वाहन

हादसा बुधवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में भटवाड़ी से आगे भुक्की के पास एक वाहन हादसे का शिकार हो गया. आशंका जताई जा रही है कि वाहन नदी में जा गिरा है.

सर्चिंग अभियान जारी

वाहन का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है. सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें