PoliticsDehradun News

राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में उबाल, दून में भाजपा सरकार का फूंका पुतला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पर बीजेपी के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में उबाल देखने को मिल रहा है। बीजेपी नेताओं की टिप्पणी के विरोध में आज देहरादून में कांग्रेस की महानगर ईकाई ने भाजपा सरकार और भाजपा के नेताओं का पुतला दहन किया।

राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में उबाल

उत्तराखंड कांग्रेस की देहरादून महानगर इकाई ने भाजपा के नेताओ के द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा सरकार और नेताओं का पुतला फूंका है। इस दौरान देहरादून कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर जिस प्रकार से बयानबाजी की गई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

congress
महानगर कांग्रेस ने फूंका पुतला

ऐसी बयानबाजी करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

देहरादून कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है।

congress

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें