Entertainment

Munawar Faruqui की जान को खतरा! मिली जान से मारने की धमकी, तुरंत मुंबई के लिए हुए रवाना

बिग बॉस 17 विनर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। उनकी जान को खतरा है। कॉमेडियन को जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में एक प्रोग्राम के लिए मुनव्वर दिल्ली आए हुए थे। वहीं उन्हें ये धमकी मिली। जिसके बाद वो सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस से मिली है। बता दें कि दिल्ली के सूर्या होटल की ये घटना है।

Munawar Faruqui को मिली जान से मारने की धमकी

दिल्ली के सूर्या होटल में Munawar Faruqui और यूट्यूबर एल्विश यादव साथ में रुके हुए थे। खबरों की माने तो होटल की शूटरों ने रेकी भी की। उस दौरान आईजीआई स्टेडियम में दोनों मुनव्वर और एल्विश एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलने गए थे। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस स्टेडियम पहुंची। इसके लिए कुछ समय के लिए मैच को भी रोकना पड़ा।

मुंबई भेजा गया वापस

पुलिस द्वारा स्टेडियम की पूरी सिक्योरिटी चेक की गई। जिसके बाद दौबारा से मैच को शुरू किया। मैच के खत्म होते ही मुनव्वर तुरंत ही मुंबई के लिए रवाना हुए। धमकी के बाद मुनव्वर की सिक्योरिटी की जांच की गई।

हाल ही में एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग 2024 की शुरुआत हुई। दिल्ली में हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए मुनव्वर, एल्विश के अलावा अभिषेक मल्हान, हर्ष बेनिवाल आदि सोशल मीडिया स्टार्स इसे देखने आए थे। ये 13 से 22 सितंबर तक चलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें