Haridwar NewsBig News

जीजा ने अपनी नाबालिग साली को डरा कर छह महीने तक किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

हरिद्वार से जीजा-साली के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जीजा ने अपनी नाबालिग साली को डरा धमकाकर छह महीने तक रेप किया. घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी की तबियत बिगड़ी और चिकित्सकों ने बताया की किशोरी गर्भवती है. परिजनों ने दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है.

जीजा ने नाबालिग साली को डरा कर छह महीने तक किया रेप

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील की एक युवती की शादी मंगलौर कमी हुई थी. पुलिस ने बताया युवती की 17 साल की बहन थी. पीड़िता के परिजनों ने अपने दामाद पर आरोप लगाया कि पीछे छह महीने से उनकी बेटो का पति उनकी छोटी बेटी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी की अचानक तबियत बिगड़ी. आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए. जहां चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग छह महीने की गर्भवती है. जिसे सुन परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने नाबालिग से पूछा तो उसने अपने जीजा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए. तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें