Nainital NewsHighlight

पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक से देते थे वारदात को अंजाम

नैनीताल पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बता दें आरोपी चोरी की बाइक से ही अन्य जगह भी वारदात को अंजाम देते थे.

अंतरराज्यीय वाहन चोरों को पुलिस ने दबोचा

बनभूलपुरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद किया है. एसपी सिटी ने मामले का खुलासा कर बताया कि आरोपी चोरी की बाइक से ही अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

चोरी की बाइक से देते थे वारदात को अंजाम

एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरोह लंबे समय से उत्तराखंड के कई जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. आरोपी बाइक की नम्बर प्लेट बदलने के बाद बाइक को मॉडिफाई कर बेच देते थे. पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के रहने वाले हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें