Nainital NewsHighlight

मोदी 3.0 के 100 दिन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी PM को बधाई, बोले विश्व के लोकप्रिय नेता है पीएम

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है. हल्द्वानी के भाजपा कार्यलय में आज प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की तरफ से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में 15 लाख करोड़ की विभिन्न योजनाओं से देश के अंतिम छोर तक विकास की अलख जगाने का काम किया है.

वहीं शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री हैं जो कि देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं और उनके तीसरे कार्यकाल में भी अभूतपूर्व कार्य और विकास की नई योजनाएं आई है. जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है.

वहीं नैनीताल के साथ-साथ प्रदेशभर में पीएम मोदी जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. पांच गंगोत्री मंदिर समिति गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मां गंगा की चरण पादुका की पूजा कर पीएम की दीर्घायु की कामना की.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें