Haridwar NewsHighlight

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए जायरानों के जत्थे, देखें तस्वीरें

देश भर में आज ईद मिलादुन्नबी की धूम देखने को मिल रही है. वहीं वहीं हरिद्वार के लक्सर में भी ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

Eid Miladunnabi

लक्सर के दर्जनों गांव से सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर अलग-अलग जायरानों के जत्थे पैदल पिरान कलियर शरीफ के लिए रवाना हो रहे हैं.

Eid Miladunnabi

जायरीन डीजे के साथ कव्वालियों की धुन पर झूमते हुए कलियर शरीफ के लिए रवाना हो रहे हैं. जायरीनों का कहना है कि ईद मिलादुन्नबी हजूर की पैदाइश का दिन है.

Eid Miladunnabi

आज के दिन हर साल की तरह कलियर शरीफ जाते हैं और साबिर पाक की दरगाह पर फूल चादर पेश कर अपने साथ साथ देश में अमन चैन बना रहे इसके लिए भी दुआएं मांगते हैं.

Eid Miladunnabi

जायरानों का कहना है आज के दिन जो सच्चे दिल से मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नते पूरी भी होती है. बता दें कि ये दिन पैगम्बर साहब के इंसानियत के प्रति योगदान व मुसलमानों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें