Big NewsPolitics

महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस आज, सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

महिला कांग्रेस आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। आज से महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। महिला कांग्रेस ने उत्तराखंड में 10 लाख नई महिला सदस्यों जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कांग्रेस की सभी जिलाध्यक्ष अपनी कमेटी के साथ लोगों के बीच जाएंगी। इस दौरान वो महिलाओं को संगठित करेंगी।

महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत

महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर आज महिला कांग्रेस ने अपना मेंबरशिप अभियान की शुरूआत की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्षता ज्योति रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के आह्वान पर पूरे देश में महिला कांग्रेस की मेंबरशिप लॉन्च की जा रही।

ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

ज्योति रौतेला ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि किसी तरह से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने संगठन से जोड़ा जा सके। ताकि महिला कांग्रेस का जो विंग है उसको मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिला अपराधों में इजाफा हुआ है उससे कहीं ना कहीं महिला कांग्रेस को एक मुद्दा भी मिल गया है और आगामी चुनाव को देखते हुए महिला कांग्रेस अपने सदस्यता अभियान को मजबूत करने की तैयारी में है। जिससे महिला कांग्रेस को फायदा मिल सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button