TrendingHighlight

जल्द ही आसमान में दिखेंगे दो चांद! धरती को मिलेगा एक और चंद्रमा, बनने जा रहा ये दुर्लभ योग

सोलर सिस्टम में कई सारे पैलेनेट्स है। सभी ग्रहों में पृथ्वी को छोड़कर एक से अधिक चंद्रमा है। ऐसे में अब धरती को भी एक से ज्यादा चंद्रमा मिलने वाला है। पृथ्वी को एक अस्थायी चंद्रमा मिलने वाला है। जिसका मतलब है कि कुछ टाइम के लिए आकाश में दो चंद्रमा दिखाई देंगे। ये एक दुर्लभ घटना है। इससे पृथ्वी की ग्रेविटेशनल फोर्स की ताकत का पता चलेगा।

Earth to get two moons

घरती को मिलेगा एक और चांद

हालांकि ये चांद जितना बड़ा नहीं होगा। ये एस्टेराॉयड पृथ्वी से काफी छोटा दिखेगा। पृथ्वी से दिखने वाले इस छोटे चांद बनने वाले एस्टेरॉयड का नाम 2024 PTS है। सात अगस्त 2024 को इस एस्टेरॉयड की खोज हुई। इसकी रेडियस 10 मीटर है। पृथ्वी पर ये चांद 29 सितंबर से 25 के बीच देखा जा सकता है। इस बीच ये पृथ्वी के चक्कर लगाएगा। लेकिन अपना ये चक्कर पूरा नहीं कर पाएगा।

धरती के चक्कर लगाएगा एस्टेरॉयड

25 नवबंर के बाद ये एस्टेरॉयड धरती के ग्रेविटेशनल फोर्स से बाहर निकल जाएगा। पृथ्वी के बाद ये सूर्य के चक्कर लगाएगा। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ने एक पेपर प्रकाशित किया है। जिसमें रिसर्चर्स ने इसके निष्कर्षों का जिक्र किया है।

जानिए क्या लिखा है पेपर में ?

पेपर में लिखा गया है कि धरती के आस-पास वस्तुएं यू शेप्ड जैसे पाथ पर चलती है। ये ग्रह के करीब पहुंचती है। जिससे मिनी मून जैसी स्चिुएशन पैदा होती है। जिसके चलते घंटों, दिनों या महीनों के लिए एस्टेरॉयड की भूकेंद्रित ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है। पूरा रोटेशन किए बिना ही वो अपने पाथ से हट जाता है। ऐसा ही एस्टेरॉयड 2024 PT5 के साथ देखने को मिल रहा है।

आसमान में कैसे दिखेगा?

ये एस्टेरॉयड एक मिनी चंद्रमा की तरह पृथ्वी से दिखेगा। इसको नेक्ड आई से या छोटे टेलीस्कोप से देखने पर ये धुंधला दिख सकता है। इसे उन्नत ऑब्जर्वेटरी में देखा जा सकता है। रिसर्च के लिए ये वैज्ञानिकों के लिए अच्छा मौका है। बता दें कि इससे पहले भी पृथ्वी के मिनी चंद्रमा रह चुके है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें