Big NewsUdham Singh Nagar News

दो ट्रकों की आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

किच्छा में दो ट्रकों की आमने-सामने की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

किच्छा में सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक किच्छा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वानी किच्छा मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की आमने- सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें