Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात, यात्रा के लिए किया आमंत्रित

सिख धर्म के सबसे पवित्र और लोकप्रिय तीर्थस्थलों में से एक हेमकुंड साहिब श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार है. हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उत्तरखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया है.

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात

शुक्रवार को हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की. इस दौरान अध्यक्ष ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया. बिंद्रा ने वर्तमान में चल रही हेमकुंड साहिब यात्रा के संबध में राज्यपाल को जानकारी दी.

10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

बता दें सिख धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए थे. हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें