Entertainment

दीपिका पादुकोण से Shahrukh Khan ने अस्पताल में की मुलाकात, बेबी गर्ल का जाना हाल, वायरल हुआ वीडियो

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने आठ सितंबर 2024 को एक नन्ही परी को जन्म दिया। जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती हैं। दीपिका पादुकोण से मिलने सेलेब्स अस्पताल जा रहे है। हाल ही में अंबानी परिवार भी अभिनेत्री और उनकी बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अब इसी बीच बीते दिन यानी गुरुवार को शाहरुख खान भी देर रात एचएन रिलायंस फउंडेशन अस्पताल पहुंचे। जहां दीपिका और उनकी बेटी से उन्होंने मुलाकात की।

Deepika Padukone से मिलने पहुंचे Shahrukh Khan

बॉलीवुड के हिट कपल्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। बता दें कि 14 नवंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसी साल उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेट की थी। जिसके बाद सितंबर के महीने में उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ।

अस्पताल में ही सेलेब्स दीपिका को मिलने आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है। देर रात शाहरुख खान दीपिका से मिलने पहुंचे। वो अपनी रॉल्स रॉयस कार में सवार होकर अस्पताल गए। कार को देखकर लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। उनकी कार से ही लोगों ने शाहरुख खान को पहचान लिया। इसी की तस्वीरें सोशल मीडया पर वायरल हो रही है।

जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

मां बनने के बाद दीपिका की जल्द ही एक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दीपिका की सिंघम अगेन एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मल्टी स्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर आदि स्टार्स नजर आने वाले है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। 

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button