Entertainment

आ रहा है The Great Indian Kapil Sharma Show का दूसरा सीजन, जानें कब और कहां देखे पहला एपिसोड

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने टीवी के बाद ओटीटी पर भी अपनी धाक जमा ली है। हाल ही में कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Sharma Show) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इस शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी दिखाई दिए थे। पहला सीजन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस शो को टीवी जैसी टीआरपी नहीं मिली। लेकिन अब इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है। ऐसे में चलिए जानते है कि दूसरे सीजन का पहला एपिसोड कब जारी होगा।

ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन (The Great Indian Kapil Sharma Show 2)

कपिल शर्मा का का द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। ऐसे में दूसरे सीजन की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ दी है। कपिल ने वीडियो शेयर कर अपनी टीम के साथ सीजन की रिलीज डेट के बारे में बताया है।

कब और कहां देखें शो

इसमें उनके साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगी। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से ये वादा किया है कि नए सीजन में वो हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे। शनिवार फनी-वार बनने वाला है।

बता दें कि शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसका एपिसोड हर शनिवार को रिलीज किया जाएगा। शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। बता दें कि दूसरे सीजन में परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर,विक्की कौशल, सनी कौशल, नीतू कपूर, आमिर खान आदि कलाकार नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें