Dehradun NewsHighlight

LIC ऑफिस में CBI का छापा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया है. आज आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश करेगी.

LIC ऑफिस में CBI का छापा

बता दें सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया. आरोप था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान और पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है. जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर 40 हजार तय हुई.

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40 हजार रुपए की रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपए ले रहा था. इस दौरान सीबीआई ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आज सीबीआई आरोपी को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश करेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें