Rudraprayag NewsBig News

DM निरीक्षण : सोनप्रयाग से रोकी धाम के लिए पैदल यात्रा, भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लिया फैसला

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार ने मंगलवार को केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के बीच क्षतिग्रस्त मार्ग और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।

डीएम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण

मंगलवार शाम डीएम ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम ने पुलिस प्रशासन सहित यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम सौरभ गहरवार ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट और यातायात सुचारू करने के लिए ठोस रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए।

शाम पांच बजे के बाद धाम जाने यात्रियों की आवाजाही पर लगाई रोक

वहीं सोनप्रयाग में हुई अतिवृष्टि के कारण पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर और गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर शाम पांच बजे के बाद जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। फिलहाल 25 सितम्बर तक ये व्यवस्था लागू रहेगी. अक्षय कोंडे ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग व प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गौरीकुण्ड को यात्रा संचालित रखने और रोकने के लिए कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें