HighlightUttarakhand Chamoli News

बद्रीनाथ की पहाड़ियों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा

बद्रीनाथ की पहाड़ियो में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। ऊंची चोटियों में बर्फबारी का नजारा देख धाम में आए श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

बद्रीनाथ की पहाड़ियों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिसके बाद से धाम में और आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बता दें कि मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद देर रात ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद अनोखा नजारा देखने को मिला। बता दें कि बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही माणा क्षेत्र के पास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें