UttarakhandBig News

यातायात व्यवस्था को सुधारने लिए गृह सचिव की बैठक, सरकार उठाने जा रही है ये कदम

सचिव गृह शैलेश बगोली ने देहरादून समेत अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान सचिव गृह ने अधिकारियों को यातायात समस्या के निराकरण के लिए जल्द अल्पावधि और दीर्घावधि योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को सुधारने के दिए निर्देश

सचिव शैलेश बगोली ने सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए कार्य करने के भी निर्देश दिए।

सचिव शैलेश बगोली ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में कार्य कर रहे अन्य संस्थानों और एजेंसियों के कार्यों का भी अध्ययन कर अपनी योजनाओं में शामिल किया जाए। उन्होंने अधिक यातायात संकुलन वाले स्थानों पर नयी पार्किंग चिन्हित करने के साथ ही नए सड़क मार्गों के निर्माण और पक्कीकरण पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।

ठेली लगाने वालों के लिए मोबाइल वेंडिंग जोन निर्धारित करने के दिए निर्देश

सचिव गृह ने कहा कि वाणिज्यिक संस्थानों, मॉल, रेस्टोरेंट अपनी पार्किंग को प्रयोग में लाने के लिए एन्फोर्समेंट बढ़ाएं. इसके साथ ही शहर में रेहड़ी ठेली लगाने वालों के लिए मोबाइल वेंडिंग जोन निर्धारित करने की दिशा पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रेड लाइट वायोलेशन डिटेक्शन (लाल बत्ती उल्लंघन पहचान प्रणाली) को सुचारू किए जाने के भी निर्देश दिए।

सचिव गृह ने कहा कि चौराहों पर ऑटोमेटेड रेड लाइट सिग्नल्स को बढ़ाया जाए। साथ ही अधिकतर समय ऑटोमेटेड मोड को चालू रखा जाए ताकि सिस्टम यातायात प्रवाह को सीख कर खुद को अपग्रेड कर सके। शैलेश बगोली ने कहा कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ लगातार सामंजस्य स्थापित करते हुए यातायात समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें