HighlightUdham Singh Nagar News

यहां बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, इसलिए दिया वारदात को अंजाम

सितारगंज में एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। बड़े भाई ने धारदार हथियार से गला रेतकर रिश्तों का कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पति की मौत की खबर के बाद से पत्नी बदहवास है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सितारगंज में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में घर और दुकान के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर एक से डेढ़ बजे के करीब गुरविंदर पाल सिंह अपनी दुकान में अकेला था। इस दौरान एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांध के दुकान में घुस गया। उसने धारदार हथियार से गुरविंदर पाल सिंह पर हमला कर दिया।

व्यापारियों ने आरोपी को घटनास्थल से दबोचा

दुकान में सामान गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकले और गुरविंदर की दुकान पर पहुंचे। तो उन्होंने देखा कि गुरविंदर को लहूलुहान हालात में नीचे फर्श पर पड़ा हुआ है और एक आदमी वहां खड़ा है। जिसके हाथ में धारदार हथियार है। वहां मौजूद व्यापारियों ने आरोपी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

संपत्ति के लिए भाई को उतारा मौत के घाट

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरविंदर पाल सिंह के तीन भाई और एक बहन थी। सबसे छोटे भाई की मौत दो साल पहले हो गई थी। जबकि बहन की शादी बरेली में हुई थी। सबसे बड़ा भाई कुलदीप सिंह कई सालों से पंजाब में रहता है। वो लंबे समय से बंटवारे की बात कर रहा था। जब भी वो बंटवारे की बात करने के लिए पंजाब से सितारगंज आता, तो गुरविंदर और उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर कहीं चले जाते। जिस कारण वो लंबे समय से नाराज चल रहा था। इसी से आक्रोशित होकर उसने भाई की हत्या कर दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें