Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा में पुलिस कर्मी से मारपीट, पुलिस ने किया तीनों आरोपियों को अरेस्ट

अल्मोड़ा पुलिस ने दुकानदारों के साथ-साथ पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दुकान के साथ-साथ पुलिस कर्मी पर किया हमला

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महेश कुमार (दुकानदार) ने 19 जुलाई को तहरीर दी थी. तहरीर में बताया था उसके साथ तीन लोगों ने गाली गलौच करते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. यही नहीं आरोपियों ने दुकानदार को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

आरोपियों ने सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कर्मी के साथ भी मारपीट की. महेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इसके साथ ही पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने पर भी आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की.

तीनों आरोपी अरेस्ट

घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार चल रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों के ठिकानों में दबिश दी. आरोपियों के अल्मोडा नगर में होने की सूचना पर पुलिस ने तीनों को अल्मोडा की तरफ जाने वाले तिराहे पर दबोच लिया. आरोपियों की पहचान ललित भट्ट, दीपक भट्ट उर्फ दीपू और गणेश उर्फ गिरीश काण्डपाल के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें