Dehradun NewsBig News

छात्रा ने कॉलेज कैंपस में खाई चूहे मारने की दवा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

देहरादून के एमकेपीजी कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज कैंपस में चूहे मारने की दवा खा ली. जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई. युवती को इलाज के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है.

छात्रा ने कॉलेज कैंपस में खाई चूहे मारने की दवा

घटना शनिवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार छात्रा बीए के पंचम सेमेस्टर की है. दोपहर में छात्रा ने कॉलेज कैंपस में चूहे मारने की दवा खा ली. दवा खाने के बाद छात्रा पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई.

छात्रा की हालत नाजुक

बेहोशी होने पर अन्य छात्राओं से प्रबन्धन ने जानकारी ली. जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी. छात्रा को आनन-फानन में दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें