Udham Singh Nagar NewsHighlight

BJP विधायक अरविंद पांडे को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय को व्हाट्सअप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

BJP विधायक अरविंद पांडे को मिली जान से मारने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद पांडेय ने बताया कि उन्हें व्हाट्सअप पर कॉल आया था. जिसमें अज्ञात व्यक्ति उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था. पांडेय ने कहा वो फ़ोन का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं. पहले तो अज्ञात ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

विधायक ने पुलिस को सौंपे साक्ष्य

विधायक ने बताया अज्ञात ने उन्हें वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर अनेक तरह की बयान बाजी भी की. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. इसके साथ ही अज्ञात के भेजे वॉइस रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दे दिए हैं. जिसके बाद पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें